.jpg)
|
फतेहपुर शेखावाटी। हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के
उपलक्ष 29 अगस्त का दिन में श्रीरामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' का आयोजन प्राचार्या डॉ. शिल्पी सिंह के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर
अंतर सदनीय वॉलीबॉल (छात्र वर्ग )व खो-खो (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन
कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के मध्य किया
|
गया। विद्यालय स्तर पर साॅवरिन,रेडर, पेट्रिअट, वेंक्वेशेर सदन के चारों हाउस मास्टर ने अपने-अपने हाउस के विद्यार्थियों
का उत्साह वर्धन किया। कक्षा नर्सरी से पांचवी तक खेल गतिविधियों का आयोजन किया
गया। नर्सरी, एल.के.जी., यू.के.जी. में सांप सीढ़ी गतिविधि व कक्षा प्रथम से पांचवी तक हर्डल रेस
करवाई गई। विद्यार्थियों में दौड़ शुरू होते ही वातावरण में उत्साह का माहौल छा
गया। खेल छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक,
|
नैतिक व उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यालय
प्राचार्या डॉ. शिल्पी सिंह ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त
को मनाया जाता है। भारत सरकार ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नेशनल
स्पोर्ट्स डे बनाया हैं।अंतर सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वेंक्वेशेर सदन प्रथम, द्वितीय साॅवरिन सदन रहा। खो- खो में साॅवरिन सदन प्रथम व द्वितीय स्थान पर
पेट्रिअट सदन रहा।
|
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment