- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर 30 मार्च। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष में रन फॉर फिट राजस्थान दौड़ का आयोजन रविवार को प्रातः 7बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा सीकर, बजाज सर्किल सीकर तक आयोजन किया गया ।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि जिला, ब्लॉक स्तर पर रन फॉर फिट राजस्थान दौड़ का आयोजन किया गया। इसका उदेश्य खिलाड़ियों व आमजन को राजस्थान की महान विरासत व संस्कृति को अक्षुण बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध करने के साथ ही राज्य के विकास व खुशहाली के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है ।
एडीपीसी राकेश लाटा ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को प्रारम्भ किया। कार्यक्रम में स्काउट गाईड, आमजन व सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में सीईओ राजपाल यादव, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरणमल, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी चन्द्रप्रकाश महर्षि,सीओ स्काउट बसंत लाटा, जिला खेल अधिकारी प्रकाश गोदारा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामचंद्र बगड़िया, सहायक निदेशक शिक्षा राकेश गढ़वाल, अधीक्षण अभियंता जलदाय आर के राठी, अधिशासी अभियंता रामकुमार चाहिल, उप जिला शिक्षा अधिकारी सीमा चौधरी, राजवीर सिंह शेखावत शारीरिक शिक्षक, राजवीर सिंह कविया उपस्थित रहे।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment