सीकर, 2 अप्रैल। एसडीएम फतेहपुर दयमंती कंवर ने बुधवार को ग्राम पंचायत बाँठोद में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी। रात्री चौपाल में शिक्षा, विद्युत, पेयजल, सड़क, सामाजिक एवं न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पंचायती राज, रसद, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 41 प्रकरण प्राप्त हुए। एसडीएम कंवर ने प्राप्त परिवादों के शीघ्र निस्तारण करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
रात्रि चौपाल में सहायक सहित जिला एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी बडी संख्या में मौजूद रहे।
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment