- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर 7 अप्रेल। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ के हॉल में स्काउट गाइड गतिविधि का सक्रिय संचालन के लिए प्रभारी की मीटिंग का आयोजन सुरेश कुमार शर्मा प्रभारी जिला कमिश्नर स्काउट एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजीतगढ़ की अध्यक्षता एवं बसंत कुमार लाटा सीओ सीकर के आतिथ्य में आयोजित की गई। इस अवसर पर रामावतार शर्मा सचिव ने स्काउट गाइड गतिविधि के बारे में प्रारंभिक जानकारी दी गई।
बसंत कुमार लाटा सीओ स्कॉट ने विद्यालय में कब बुलबुल स्काउट गाइड गतिविधि का संचालन कैसे करें तथा आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुरेश कुमार शर्मा सीबीईओ ने अपने स्काउट गाइड के अनुभव को संभागीय शिक्षकों को साझा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड गतिविधि बालक—बालिकाओं का चरित्र स्वास्थ्य स्वावलंबन एवं सेवा की भावना का विकास करते हुए सर्वांगीण विकास करता है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति अजीतगढ़ के प्रत्येक विद्यालय में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय में कब बुलबुल स्काउट गाइड गतिविधियों का सक्रिय संचालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालय में गतिविधि पंजीकृत नहीं है, उनकों 9 अप्रेल तक आवेदन फार्म प्रक्रिया मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाए और गतिविधि का सक्रिय संचालन करें। इस अवसर पर हेमंत कुमार शर्मा ब्लॉक समन्वयक, गोपाल राम यादव, कानाराम, राजा बाबू, गोविंद राम, दीपक शर्मा सहित अनेक संभागी उपस्थित रहें।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment