- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
झुंझुनूं । राजस्थान सरकार के युवा मामले, खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता व सैनिक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ गुरुवार को शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव की स्मृति में आयोजित विद्यालय के नामांकरण समारोह में भाग लेने घरड़ाना खुर्द पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पीएम श्री महात्मा गांधी स्क्वाड्रन लीडर शहीद कुलदीप सिंह राजकीय विद्यालय, घरड़ाना खुर्द के प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। समारोह की शुरुआत शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने शहीद की पत्नी, मां और बहन को चुनड़ी ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं मंत्री राठौड़ ने शहीद के पिता रणधीर सिंह को साफा पहनाकर आदरपूर्वक सम्मान प्रकट किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल राठौड़ ने कहा, “मैं स्वयं एक सैनिक परिवार से आता हूं और इस परिवार से प्रेरणा लेता हूं। देश के सैनिकों के बलिदान की बदौलत ही हम आजादी से खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।” उन्होंने विद्यालय के नामकरण को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया और स्कूल के खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने हेतु 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू ने भी शहीद की वीरता को नमन करते हुए कहा कि भारत माता के सपूत हर परिस्थिति में देश की सेवा में तत्पर रहते हैं।
शहीद की बहन कमांडेंट अभिता मलिक ने समस्त आगंतुकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गांव की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में हरियाणा की प्रसिद्ध म्यूजिकल पार्टी मुकेश फौजी एवं उनकी टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन मूलचंद झाझड़िया द्वारा किया गया।
मंत्री ने की जिला कलेक्टर के प्रयासों की प्रशंसा:
समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के नामकरण के संबंध में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा से वार्तालाप करते हुए उनके प्रयासों की सराहना भी की।
कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, शहीद वीरांगना लेफ्टिनेंट यशवनी ढाका, शहीद की मां कमला देवी, शहीद के पिता सुबेदार रणधीर सिंह, शहीद की बहन कमांडेंट अभिता मलिक, मेजर डा सत्येन्द्र मलिक, सुमन ढाका, एसडीएम सुमन चौधरी, चिड़ावा प्रधान रोहिताश, ब्रिगेडियर बीएस राठौड़, मेजर विक्रांत राणा, चिड़ावा सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नानूराम, सरपंच उम्मेदसिंह राव, विधालय स्टाफ सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate


Comments
Post a Comment