पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास का निधन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना ने जताया शोक

 

Courtesy: Amar Ujala
झुन्झुनूं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा डॉ गिरिजा व्यास का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार शाम करीब 7 बजे अहमदाबाद स्थित जायडस अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज 2 मई को शाम करीब 4 बजे उदयपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
झुन्झुनूं जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुडाना ने गिरिजा व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा गिरिजा व्यास का निधन प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
 
 

Any Error? Report   

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments