- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर। रोडवेज संयुक्त विरोध प्रदर्शन की संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी ऐटक के नेता महेश कुडी, सीटू के शाखा सचिव अशोक मील,ईंन्टक के मुकेश डेरवाल ने बताया कि राजस्थान रोडवेज़ संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर आज मंगलवार को रोडवेज के सभी डीपो पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया ।संयुक्त मोर्चे के फैसले के तहत ही सीकर आगार में ऐटक,सीटू एवं ईंन्टक से जुडे कर्मचारी केन्द्रीय बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आम सभा का आयोजन किया गया है।केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों के 44 श्रम कानूनों को खत्म कर4 श्रम सहिंता कानून लागू करने जा रही है।आठ घंटे समय को पूंजीपतियों को खुश करने के लिए 12 घंटे समय करने के प्रयास किये जा रहे हैं।सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का लंबे समय से भुगतान बकाया चल रहा है।रोडवेज में गाडियों की खरीद एवं कर्मचारियों की भर्ती नहीं कर नीजीकरण की ओर धकेलने का काम किया जा रहा है।सभी प्रमुख मांगों को लेकर वक्ताओं ने अपने संबोधन में विरोध किया। सभा को रोडवेज ऐटक युनियन के राजेंद्र कुमार प्रजापत,महेश कुडी, सीटू के अशोक मील,शिवदाना राम शेषमा, ईंन्टक के सुभाष ढाका, हरफूलसिंह भींचर रोडवेज,रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के सांवरमल यादव,रामदेवसिंह टाकरिया एवं ऐशोसियसन के प्रभुदयाल बाजिया, सुलतान सिंह महला ने संबोधित किया।केन्द्रीय ट्रेड युनियन संयुक्त मंच द्वारा 20 मई को हडताल का निर्णय लिया गया था।लेकिन देश के बदले हुए हालात के कारण हडताल के निर्णय को स्थगित कर 9 जुलाई2025 को हडताल करने का निर्णय लिया गया है।रोडवेज कर्मचारी डीपो में विरोध प्रदर्शन के बाद जिले में संयुक्त मंच द्वारा कलेक्ट्रेट पर होने वाले 12:00 बजे विरोध प्रदर्शन में रोडवेज कर्मचारियों ने भाग लिया।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment