- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर। अभिभाषक संघ सीकर के महासचिव श्री नरेश कुमार भूकर ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, सीकर के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय बंसल के द्वारा आयोग कार्यालय में पैरवी कर रहे अभिभाषक संघ सीकर के सदस्यों से अशोभनीय व्यवहार तथा अभिभाषक संघ सीकर के सदस्यों पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए लम्बित पत्रावलियों में विधि विरूद्ध आदेश पारित करने की धमकी दी है। इससे अभिभाषक संघ सीकर के सदस्य अपनी पूर्ण योग्यता से पैरवी करने में असमर्थ है। जिनके व्यवहार व कार्यशैली से क्षुब्ध होकर विरोध स्वरूप अभिभाषक संघ सीकर की कार्यकारिणी के द्वारा निर्णय लिया जाकर उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सीकर के अध्यक्ष के अन्यत्र स्थानान्तरण किये जाने तक न्यायालय का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस सम्बन्ध में उपरोक्तानुसार जिला कलेक्टर को एवं उनके माध्यम से मंत्री उपभोक्ता एवं खाद्य विभाग जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर श्री अजय बंसल का स्थानान्तरण करवाने का अनुरोध किया और अभिभाषक संघ सीकर की कार्यकारिणी द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि जब तक जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सीकर के अध्यक्ष का स्थानान्तरण नहीं हो जाता तब तक जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सीकर के न्यायालय का कार्य बहिष्कार रहेगा।
ज्ञापन देने वालों में अभिभाषक संघ सीकर के अध्यक्ष भागीरथ मल जाखड़, महासचिव नरेश कुमार भूकर, मीडिया प्रभारी पुरुषोतम शर्मा, पुरुषोतम बिल्खीवाल, नवीन कुमार शर्मा, विनोद कुमार सरोज, महेश मिश्रा, जाकिर हुसैन, महेश जाखड़, राजेन्द्र जांगिड़, मुकेश पारीक, श्री दिनेश सैनी, बजरंग लाल शर्मा, नरेन्द्र पारीक, समीर भार्गव सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment