.JPG)
पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में करेंट अफेयर्स एवं स्टोरी राइटिंग कॉम्पिटिशन ऑन मेमोरीज विद ग्रैंडपेरेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 128 टॉपर्स विद्यार्थियों को प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रिंसिपल एम. आर. अग्रवाल, सीमा राजपुरोहित, कोर्डिनेटर्स व फैकल्टी मेंबर्स ने नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
करेंट अफेयर्स कॉम्पिटिशन में फर्स्ट रैंक पर रहे अदिति, अक्षत व सीमा प्रत्येक को 2100 रुपए, सेकण्ड रैंक भावेश, रेयान व अनुप्रिया प्रत्येक को 1100 रुपए तथा थर्ड रैंक आदित्य, नितिन व जिज्ञासा प्रत्येक को 500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।
इसी प्रकार स्टोरी राइटिंग कॉम्पिटिशन ऑन मेमोरीज विद ग्रैंडपेरेंट्स में फर्स्ट रैंक पर रहे रिदा, नितिन व ख्याति प्रत्येक को 2100 रुपए, सेकण्ड रैंक रिया, प्रियांशी व कृष्णा प्रत्येक को 1100 रुपए तथा थर्ड रैंक कुहु, सनाया, स्नेहा, सुमिता व निम्फिया प्रत्येक को 500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।
समारोह में चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्रिंस में समय-समय पर आयोजित हो रही विभिन्न सह शैक्षणिक काॅम्पिटिशंस के माध्यम से विद्यार्थियों में ओवरऑल पर्सनैलिटी डवलपमेंट हो रहा है।
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment