- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
जयपुर रोड, सीकर स्थित प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा राणोली कस्बे में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 314 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांचें की गई। साथ ही दवाईयां भी निःशुल्क वितरित की गई।
शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों, फिजिशियन, पीडियाट्रिशियन एवं डेंटल सर्जन ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताये। कस्बे एवं आसपास के गांवों में प्रिंस हाॅस्पिटल के इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के प्रति सुबह से शाम तक खासा उत्साह देखने को मिला।
शिविर में जन प्रतिनिधि गजानंद कुमावत, ओंकार सैनी, विनोद यादव, रफीक खान, महेंद्र शेखावत, मोहन कुमार, अभिषेक सेठी, दामोदर सैनी, रिछपाल वर्मा, नानू सैनी, झाबरमल आर्य, इकबाल खान, फिरोज लुहार, फारूक, मुश्ताक तेली, राजेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन शरीक हुए।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate


Comments
Post a Comment