छात्राओं ने लिया पौधरोपण का संकल्प

 

सीकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजू शर्मा ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।डॉ. शर्मा ने कहा कि पौधे प्रकृति के संतुलन, स्वच्छ वातावरण एवं मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। 

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं और स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर में कई पौधे रोपे।


Any Error? Report  

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments