मीणा ने संभाला सीकर में सी.ओ. गाइड का पदभार

 


 सीकर राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्यालय सीकर पर सी.ओ. गाइड के रिक्त पद पर आचू मीणा ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे इससे पूर्व टोंक जिले में सी.ओ. गाइड के पद पर प्रतिनियुक्त थीं। जिला सचिव एवं सी.ओ. स्काउट सीकर बसंत कुमार लाटा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई एवं कार्यभार सौंपा।इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत प्रतिनिधियों ने आचू मीणा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इन्होंने किया स्वागत:

जिला कोषाध्यक्ष मामराज शर्मा, सहायक जिला कमिश्नर गाइड मंजू यादव (स्थानीय संघ पलसाना), पूर्व जिला सचिव महेंद्र कुमार पारीक, सचिव स्थानीय संघ सीकर देवीलाल जाट, स्थानीय संघ पलसाना की ओर से पवन कुमार शर्मा, वरिष्ठ स्काउट प्रभारी राजवीर यादव, रेंजर लीडर निर्मला माथुर एवं हरिओम लाटा ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

टोंक से भी पहुंचे शुभचिंतक:

टोंक जिले से आए प्रतिनिधियों में स्थानीय संघ सचिव चंद्र प्रकाश कुर्मी, व्याख्याता शंकर लाल सैनी (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया माल), अध्यापक धर्मराज चौधरी (महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, टोंक) एवं संजय मीणा (पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्काउट ट्रूप टोंक) ने भी साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

परिवारजनों ने दिया प्यार भरा सम्मान:

आचू मीणा के परिवार के सदस्यों में भाई सुगन, सुभाष, श्रवण, अनिल, चाचा सुरज्ञानी, भाभी निशा एवं अन्य सदस्यों ने भी इस अवसर पर उनका उत्साहवर्धन किया और माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

यह कार्यक्रम स्काउट-गाइड संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जहां नई सी.ओ. गाइड के रूप में आचू मीणा के प्रति आस्था एवं अपेक्षाओं का समावेश देखने को मिला।


Any Error? Report  

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments