- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps

सीकर। श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज, सीकर में नव नियुक्त कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक फूलचंद सैनी ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. अशोक चौधरी ने उन्हें पद का कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग अधीक्षक रघुराज सिंह, क्लब चेयरमैन महावीर धींवा, राजकुमार सैनी, शुभकरण, रवि प्रकाश बुरंक, राकेश जांगिड़, महेंद्र फोगावट सहित सभी सीनियर नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।डॉ. अशोक चौधरी ने नए नर्सिंग अधीक्षक को शुभकामनाएँ देते हुए नर्सिंग सेवाओं को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा जताई। इसके जवाब में फूलचंद सैनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग देखभाल उपलब्ध कराना और स्टाफ की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आईसीयू, इमरजेंसी और वार्ड सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
कार्यभार ग्रहण के दौरान नर्सिंग ऑफिसर वेल्फेयर क्लब के सदस्यों व अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने नए अधीक्षक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि फूलचंद सैनी के अनुभव से प्रशासनिक समन्वय और मरीज देखभाल की गुणवत्ता में बेहतरी आएगी।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment