परीक्षा से पहले आधार अपडेट ना कराया तो हो सकती है परेशानी


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आने वाली परीक्षाओं में सुरक्षा बढ़ाने के लिए नया नियम लागू किया है। अब छात्रों की पहचान के लिए चेहरे से बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि अगर उनकी उम्र 15 साल से ज्यादा हो गई है और उन्होंने अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है, तो इसे तुरंत करवा लें। समय पर आधार अपडेट न होने से छात्रों को परीक्षा केंद्र पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता 

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अपनी आने वाली सभी परीक्षाओं में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने जा रही है। एजेंसी ने परीक्षाओं में फेशियल बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (NTA Advisory,) यानी चेहरे से पहचान करने की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसी के मद्देनजर छात्रों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की गई है। एनटीए का कहना है कि सुरक्षा जांच में किसी भी तरह की रुकावट से बचने के लिए छात्रों को अपना आधार कार्ड अपडेट रखना होगा।


एनटीए ने साफ किया है कि जिन छात्रों ने 15 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अपना आधार अपडेट नहीं कराया है, वे इसे जल्द से जल्द करा लें। एजेंसी के मुताबिक उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति के चेहरे की बनावट और हाथों के निशानों में बदलाव आ जाता है। अगर आधार पुराने डेटा पर आधारित होगा, तो परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक मशीन चेहरे की पहचान नहीं कर पाएगी। हालांकि जिन छात्रों ने हाल ही में अपना आधार अपडेट कराया है, उन्हें दोबारा ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

छात्रों के लिए जरूरी चेकलिस्ट (Aadhar Update for Students)

एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच जरूर कर लें। सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि 15 साल की उम्र के बाद आधार अपडेट हो चुका है या नहीं। दूसरा यह कि माय आधार पोर्टल (my adhar portal) पर जाकर अपने अपडेट की स्थिति देख लें कि वह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा छात्रों को यह भी देखना होगा कि उनके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू है या नहीं। साथ ही आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि उनके परीक्षा आवेदन पत्र से पूरी तरह मेल खानी चाहिए।

नियम बदलने की मुख्य वजह

एनटीए ने परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए साल 2026 से फेशियल बायोमेट्रिक जांच का ट्रायल शुरू किया था। शुरुआती दौर में इसे कुछ ही केंद्रों पर लागू किया गया था। इस ट्रायल के दौरान यह देखा गया कि बड़ी संख्या में छात्रों को आधार अपडेट न होने की वजह से परेशानी हुई। इससे पहले एनटीए परीक्षाओं में सिर्फ फिंगरप्रिंट के जरिए बायोमेट्रिक जांच की जाती थी, लेकिन अब फेशियल ऑथेंटिकेशन (Facial Biometric Authentication

) को मुख्य सुरक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।


 परीक्षा में फेशियल ऑथेंटिकेशन कैसे काम करेगा?

इस प्रक्रिया में परीक्षा केंद्र पर छात्र के चेहरे का मिलान आधार में उपलब्ध बायोमेट्रिक जानकारी से किया जाएगा।

आधार अपडेट कराने के बाद क्या दोबारा अपडेट जरूरी है?

यदि छात्र ने 15 साल की उम्र पूरी होने के बाद आधार अपडेट करा लिया है, तो केवल इस एडवाइजरी के आधार पर दोबारा अपडेट कराने की जरूरत नहीं बताई गई है।

 परीक्षा से पहले आधार में कौन-सी जानकारी जांचनी चाहिए?

छात्रों को नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट की स्थिति जांच लेनी चाहिए। आवेदन फॉर्म की जानकारी भी आधार से मेल खानी चाहिए।


#khabar_gawah    #NTA    #Biomatric    #adhar    #adhar_update

Comments