ग्रामीण ऑलम्पिक 2021-22 की प्रतियोगिता की तिथियां निर्धारित

ख़बर गवाह 

सीकर 2 अगस्त। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2020-21 की घोषणा संख्या 62 की अनुपालना में  राजीव गांधी ऑलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि निर्धारित की गई है।

    जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 29 अगस्त 2022, ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 12 सितम्बर 2022, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 22 सितम्बर 2022, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जायेगी। राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में से खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा। 

Any Error? Report to Us


Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate 

Post a Comment

0 Comments