- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह संवाददाता
सीकर। महिलाएं बने आत्मनिर्भर। इसी विचार को साधने के लिए एक ख्वाहिश एजुकेशन फाउंडेशन (एन जी ओ) द्वारा विश्व मानवता दिवस पर 19अगस्त को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर 501 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
एनजीओ की ओर से डॉ. सुनीता चौधरी ने ख़बर गवाह को बताया कि महिला सशक्तिकरण, महिला उत्थान, जरुरतमंद, पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों के सहायतार्थ एवम उनके स्वरोजगार हेतु समर्पित एक संस्था है।
रेवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य, आचार्य जगदगुरु अवधेशाचार्य लोहार्गल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव फूल सिंह ओला, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता गिठाला, जीवण खां सभापति नगर परिषद सीकर, नगर परिषद सीकर प्रतिपक्ष नेता अशोक चौधरी एवम बीडीओ अर्चना मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके और सैकड़ों की तादात में जरुरतमंद महिलाएं उपस्थित रही। सिलाई मशीनें पाकर जरुरतमंद महिलाओं को अपने हुनर दिखाने के लिए साधन पाकर खुश व उत्साहित नजर आई।

Comments
Post a Comment