- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए दिये निर्देश
सीकर 16 अगस्त। जिले की नीमकाथाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोविन्दपुरा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना अनिल महला ने लोगों से रूबरू होकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, मुआवजा, विद्युत, आम रास्ता खुलवाने की समस्याओं के परिवादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
रात्रि चौपाल में महिला बाल विकास विभाग, पंचायत राज, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहकारिता विभागों सहित अन्य 23 प्रकरण सामने आये जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर महला ने अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
रात्रि चौपाल में प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी नीमकाथाना बृजेश गुप्ता, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश लाटा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार ,विकास अधिकारी, सरपंच प्रतिनिधि सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment