- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर 19 अगस्त। राज्य सरकार की बजट घोषणा के क्रम में पर्यटन क्षेत्र की आधारभूत संरचना के सशक्तीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पर्यटन विभाग द्वारा गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2022 को राज्य के 14 परीक्षा केन्द्रों पर किया जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य को स्थानीय स्तर के 5 हजार पर्यटक गाइड एवं राज्य स्तर के 1000 गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित किए जायेंगे। स्थानीय स्तर गाइड परीक्षा का आयोजन प्रातः 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं राज्य स्तरीय गाइड परीक्षा का आयोजन अपरानह 2 बजे से 4 बजे तक किया जावेगा।पर्यटन विभाग द्वारा इस परीक्षा की समस्त तैयारियां होटल प्रबंधन संस्थान एवं संबंधित जिला प्रशासन के समन्वय में पूर्ण कर ली गई है। जिला समन्वयकों, केन्दाधीक्षकों, पर्यवेक्षकों, वीक्षकों एवं कानून एवं व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति की जाकर परीक्षा के आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जाना तय कर लिया गया है। गाइड प्रशिक्षण के लिए झुंझुनूं , सीकर एवं चूरू जिलों की परीक्षा झुंझुनू जिला मुख्यालय पर शहीद कर्नल जे.पी जानू राउमावित झुंझुनू को परीक्षा केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है।
परीक्षार्थियों अपेक्षित है कि वे समय पर अपने परीक्षा प्रवेश पत्रा डाउनलोड कर लेवें, संबंधित दिशा-निर्देशों की भली भांति पढ़ लेवें समझ लेवें समय पर अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थिति देवें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामाना नहीं करना पड़ें। यदि किसी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता की आवश्यकता पड़े तो परीक्षार्थी होटल प्रबंधन संस्थान की हैल्पलाईन नम्बर 9509068272, 9829305799 पर सम्पर्क कर सकते है।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment