- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर 24 अगस्त । ग्राम पंचायत से राज्य स्तर तक राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन 29 अगस्त से शुरू होने वाले ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में आठ हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें कुछ बुजर्ग खिलाड़ी भी शामिल है।
जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त से 1 सितंबर, ब्लॉक स्तर पर 12 से 15 सितंबर, जिला स्तर पर 22 से 25 सितंबर तथा राज्य स्तर पर 2 से 5 अक्टूबर तक होगा। इसका आयोजन खेल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्तवावधान में किया जा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में बालक-बालिका वर्ग के लिए कबड्डी ,वॉलीबॉल, हॉकी एवं टेनिसबॉल, क्रिकेट , बालक वर्ग के लिए शूटिंग बॉल , बालिका वर्ग के लिए खो-खो समेत 6 खेल शामिल होंगे। इसकेलिए वृहद स्तर पर अभ्यास एवं तैयारियां चल रही है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की मंशा ग्रामीण खिलाड़ियों को खोज कर आगे लाना, उनकी प्रतिभा को तराशना, प्रोत्साहित करना तथा आमजन में खेल भावना को बढावा देना है। इस आयोजन को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कबड्ड़ी में 3704, टेनिस क्रिकेट में 1498, वालीबॉल में 1599, हॉकी में 156, शूटिंग वालीबॉल में 215 और खो-खो में 1057 टीम अभी तक बन गई है । उन्होंने बताया कि गुरूवार को उन्होंने जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए सभी प्रशिक्षकों के साथ बैठक ली गई जिसमें खेल मैदानों की तैयारियां, खिलाड़ियों के आवास, खेल सामग्री की उपलब्धता सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार करवाये जा रहे है तथा अभ्यास करते हुये खिलाड़ियों के फोटों पोर्टल पर अपलोड किये जा रहे है। इसके अलावा पोर्टल पर किसी खिलाड़ी द्वारा गलत जानकारी दर्ज की गई है तो उनकों सही करने का ऑप्शन पीईईओ के पोर्टल पर दिया गया हैं ।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment