- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोडे़
सीकर, 10 अक्टूबर। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन एवं भाईदूज का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दौरान यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में निरन्तर निगरानी रखी जावें तथा त्यौंहार शांतिपूर्वक एवं भाईचारे से सौहाद्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो, क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पम्पो, स्कूलों, चिकित्सालयों आदि शांत क्षेत्रों के आस-पास सतर्कता रखते हुए साम्प्रदायिक दृष्टी से संवेदनशील क्षेत्रों मे विशेष निगरानी रखी जावें।
उन्होंने निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र के तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के लिए निर्देशित करें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने पर तुरन्त जिला प्रशासन को सूचित करे साथ ही बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़े।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment