- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर,2 अक्टूबर। नेहरू युवा केंद्र के जिला स्तरीय युवा उत्सव का आज आयोजन हुआ | इस कार्यक्रम मे पूरे जिले से चयनित 350 से अधिक युवाओं ने अलग अलग प्रतियोगिताओ मे भाग लिया | कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती उपस्थित थे | स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा की युवा देश के भविष्य हैं तथा समाज के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है। राजनीति के क्षेत्र में भी उन्हें आगे आना चाहिए। युवा जाति, धर्म, क्षेत्र समेत अन्य तमाम विडंबनाओं से हटकर समाज का नेतृत्व करें। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि भारत बदल रहा है। विश्व पटल पर भारत के नए युग की शुरुआत हो रही है। देश में भारतीय नवजवान की भूमिका पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया की आज देश को आगे बढा़ने में अधिक युवाओं का हाथ है। सांसद ने कहा कि शेखावाटी के युवाओं ने तो देश की सेना में जाकर अपना पर्चम लहराया है। जिला युवा अधिकारी तरुण जोशी ने कहा कि राजनीति में अपराधी छवि के लोगों का आना चिंता का विषय है, जिसपर रोक लगाने की जरूरत है। अगर युवा राजनीति में आएंगे, तो राजनीति के अपराधीकरण पर रोक लगेगी। नेशलन यूथ अवॉर्डी सुधेश पूनियाँ ने सम्बोधित करते हुए कहा की सभी प्रतिभागियों को इसको महज एक दिन का कार्यक्रम ना सोच कर अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण बनाना चाहिए | यहां से चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी निभाएंगे | कार्यक्रम के अंत मे युवा संवाद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा सभी प्रतियोगिताओ के चयनित युवाओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम मे डॉ विकास पावड़िया, पिआरओ पूर्ण सिंह, राजेंद्र मधुकर, विजय हिन्द, रघुवीर मील ने भी अपने-अपने विचार रखे |

Comments
Post a Comment