ख़बर गवाह
थोरासी के खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लहराया अपना परचम

सीकर। जिले में चल रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थोरासी ने 66 वी जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है। प्रिंस एकेडमी सीकर में आयोजित आज खेल प्रतियोगिता में थोरासी स्कूल की बालकों ने 14 वर्षीय छात्र फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी को 1-0 से पराजित किया। श्री रघुनाथ विद्यालय लक्ष्मणगढ़ में संपन्न 17 वर्षीय छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता में थोरासी स्कूल उपविजेता रही। वही संस्कार एकेडमी सीकर में आयोजित 14 वर्षीय छात्रा बास्केटबाल प्रतियोगिता में थोरासी ने श्री रघुनाथ विद्यालय लक्ष्मणगढ़ को 35-4 से हरा कर विजेता रही। वही काछवा में संपन्न हुई 17 वर्षीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता में बिदासर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खेल की इन उपलब्धियों के लिए प्रधानाचार्य किरण फेनिन ने शारीरिक शिक्षक शिवलाल सिंह, खेल प्रभारी तन्ने सिंह, फुटबॉल कोच अशोक कुमार, बॉस्केटबॉल कोच दीपसिंह सूबेदार विद्यालय स्टाफ व ग्रामवासियों ने धन्यवाद दिया। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में से 17 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर ग्रामीणजन व स्कूल स्टाफ में खुशी का माहौल है।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment