सीकर में फिटनेस का महासंग्राम: CrossFit Games और Powerlifting का संगम "शेखावाटी खेल रत्न अवार्ड" प्रतियोगिता हुई आयोजित

 

सीकर के बॉडी पावर फिटनेस जिम में आयोजित दो दिवसीय पांचवीं वार्षिक "क्रॉसफिट गेम्स 2026 एवं पावरलिफ्टिंग कंपटीशन" का भव्य आयोजन हुआ। यह लगातार चौथा वर्ष है जब यह प्रतियोगिता सीकर में आयोजित हो रही है, जो शहर के लिए गर्व का विषय है। इंटरनेशनल नियमों के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता ने साबित किया कि सीकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने में सक्षम है।

***********

    लगातार पांचवी साल दो दिवसीय पांचवीं वार्षिक प्रतियोगिता "क्रॉसफिट गेम्स 2026 एवं पावरलिफ्टिंग कंपटीशन" प्रतियोगिता सीकर में होना सीकर के लिए गर्व का विषय है और राजस्थान के बाहर से भी प्रतिभागियों को आकर्षित कर रही है। बॉडी पावर फिटनेस जिम ग्रुप की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता सीकर को फिटनेस और खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला रही है। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि सीकर में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की क्षमता है। 

पॉवरलिफ्टिंग: शक्ति और रोमांच का अनोखा संगम

    पॉवरलिफ्टिंग की दुनिया में रोमांच और शक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। यह वह खेल है जहां मानव शरीर की सीमाओं को चुनौती दी जाती है और अदम्य इच्छाशक्ति की जीत का जश्न मनाया जाता है। स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसी तीनों लिफ्टों में एथलीट अपने अधिकतम वजन को उठाने के लिए संघर्ष करते रहे।


क्रूर और खूबसूरत चुनौती: थकान की जद में जूझते हीरो

    क्रॉसफिट गेम्स का नज़ारा किसी क्रूर और खूबसूरत चुनौती से कम नहीं था। एयर बाइक के पैडल चीख़ रहे थे, हैमस्ट्रिंग में ऐंठन थी और फेफड़े जल रहे थे, मगर आँखों में एक जुनून था जो थकान को मात दे रहा था। मैदान में हर खिलाड़ी एक मशीन की तरह काम कर रहा था। स्लेज पुश करते हुए उनके चेहरे की नसें तनी थीं, तो वेट लिफ्टिंग के दौरान आर्तनाद जैसी आवाज़ निकाल रहे थे। यहाँ हार-जीत सिर्फ पोडियम पर तय नहीं होती, बल्कि खुद के साथ लड़ाई में जीत तय होती है। जब शरीर 'स्टॉप' चिल्लाता है, तब मन 'वन मोर रेप' का मंत्र दोहराता है। हर एक सिट-अप, हर एक रोइंग मशीन का पुल, अपने आप से की गई एक नई प्रतिज्ञा है।


8 गिफ्ट हैम्पर के साथ सभी प्रतिभागियों को मिलीं सुविधाएं

    भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 8 गिफ्ट हैम्पर के साथ सम्पूर्ण सुविधाएं दी गईं। विजेताओं को भारवर्ग के हिसाब से 3,100/-, 2,100/- एवं 1,100/- रुपये और ओवरऑल में दोनों वर्गों में क्रमशः 11,000/-, 5,100/-, 3,100/-, 2,100/- एवं 1,100/- नकद एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। 

इंटरनेशनल नियमों के तहत हुआ आयोजन

    आयोजक बलबीर चौधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह इंटरनेशनल नियमों के अंतर्गत खेली, खिलवाई और परिणाम तैयार किये गए। सीकर के अलावा राजस्थान के बाहर से भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए आए। यह लगातार चौथी साल है जब सीकर की यह एकमात्र ऐसी प्रतियोगिता है जो बड़े धूमधाम से आयोजित हो रही है। सीकर में करीब 70 जिम हैं, लेकिन खेलों को लेकर इस जिम ग्रुप के अलावा कोई सजग नहीं है।


क्रॉसफिट गेम्स: हर्षिता अरोड़ा और हेमंत शर्मा बने विजेता

    क्रॉसफिट गेम्स प्रतियोगिता शनिवार और रविवार को आयोजित की गई, जिसमें कुल 15 खेल खेले गए और 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिला वर्ग में हर्षिता अरोड़ा ने लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि पुरुष वर्ग में हेमंत शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। विजेताओं को महिला वर्ग में 5,100 रुपये और पुरुष वर्ग में 11,000 रुपये नकद परितोषण के साथ ट्रॉफी, मेडल, टीशर्ट, पीनट बटर एवं प्रोटीन शेकर देकर सम्मानित किया गया।

पावरलिफ्टिंग: कोमल स्वामी और आर्यन जाट बने ओवरऑल चैंपियन

    पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग में क्रमशः 4 और 5 भारवर्गों में प्रतियोगिता आयोजित हुई। समग्र रूप से महिलाओं में कोमल स्वामी ने पहली बार पावरलिफ्टिंग विजेता का खिताब जीता, जबकि पुरुष वर्ग में आर्यन जाट प्रथम स्थान पर रहे। दोनों विजेताओं को 11,000 रुपये नकद ईनाम के साथ ट्रॉफी, मेडल, टीशर्ट, पीनट बटर एवं प्रोटीन शेकर देकर सम्मानित किया गया।


ओवरऑल (पुरुष) वर्ग के परिणाम:

प्रथम: आर्यन जाट

द्वितीय: अनिल रोलन

तृतीय: आकाश

चतुर्थ: विकास शर्मा खीचड़

पंचम: अकरम शेख



ओवरऑल (महिला) वर्ग के परिणाम:

प्रथम: कोमल स्वामी

द्वितीय: कविता

तृतीय: रिधि शर्मा

चतुर्थ: पूनम

पंचम: पूनम प्रजापत


भारवर्ग अनुसार परिणाम

पावरलिफ्टिंग बॉयज़:


0-59 किलो: कपिल (प्रथम), जयप्रकाश (द्वितीय), सुमित कुमावत (तृतीय)

59-66 किलो: धीरज स्वामी (प्रथम), अभिषेक मीना (द्वितीय), राहुल बुनकर (तृतीय)

66-74 किलो: आर्यन जाट (प्रथम), मुकेश सिंह (द्वितीय), कन्हैया (तृतीय)

74-83 किलो: अनिल रोलन (प्रथम), अकरम शेख (द्वितीय), दीपक (तृतीय)

83 किलो से ऊपर: आकाश (प्रथम), विकास शर्मा (द्वितीय)


महिला वर्ग:


0-57 किलो: पूनम प्रजापति (प्रथम), 

रिधि शर्मा (द्वितीय), 

पूनम (तृतीय)


57-74 किलो: कविता (प्रथम)

Tags: #CrossFit   #Shekhawati_KhelRatan_Award  #Weight_Lifting #Competition #Gym                                #Excercise  

हाल ही में प्रकाशित स्टोरी-

----------------------------------------------------------------------------------------

(आप हमें Facebook, X, Instagram, YouTube और Whatsapp पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)


Any Error? Report us

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate 

Comments