ख़बर गवाह
सीकर 22 दिसम्बर। चिकित्सा विभाग के राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जा रहे विधालय जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयेजन किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन मे अभियान के तहत गुरूवार को शहर के आदर्श विधा मन्दिर तथा पिपराली ब्लॉक के शहीद सरफूदीन सीनियर सेकेंडरी विधालय मे बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक महरिया ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत इन दिनों जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एनटीसीपी टीम के जिला सलाहकार डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को शहर के विधालय एवं पिपराली ब्लॉक मे शिक्षण संस्थानों में बच्चों को तम्बाकू उत्पाद से होने वाले हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही इन स्कूलों के विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। पेम्पलेट, निबंध प्रतियोगिता के द्वारा तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहन भी किया गया।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर विद्यार्थियों व स्टॉफ को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। उन्होनें बताया कि समाज में जागरूकता लाने के लिए शिक्षक व विद्यार्थी महत्वपूर्ण कड़ी है। नशा छोड़ने व छुड़ाने के लिए विद्यार्थियों व युवाओं को आगे आना होगा। तभी हम इस कुरीति को दूर कर पाएंगे।टीम मे शिवसिंह शेखावत एवं दीनदयाल लुगरिया भी साथ रहे।
विधालय मे प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विधाथियो को बैग व प्रमाण पत्र तथा विद्यालय में मौजूद अन्य सभी विद्यार्थियों को पेन पेंसिल सोपनर एवं इरेज़र देकर पारितोषिक के रूप में दिया गया।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment