- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर 7 दिसम्बर। सैनिक कल्याण विभाग सीकर की ओर से बुधवार को शहीद स्मारक पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीदों को याद कर उनको श्रृद्धांजलि दी गई तथा वीरांगनाओं का सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि देश की अखंडता और एकता बनाने में सेना का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि हमारा देश टुट नहीं सकता बल्कि और तेजी के साथ पूरे विश्व में अपनी पहचान बना रहा है उसी का प्रतिक है। इसके साथ ही हमारी सशस्त्र सेनाओं ने आंतकवाद के खिलाफ डट कर सामना किया है साथ में जो भी प्राकृतिक आपदाएं है उनमें अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आहवान किया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर देश के वीर सपूतों और उनके परिवार के प्रति सम्मान एवं उनके कल्याण के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए आप सभी योगदान देवें।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बृजेन्द्र सिंह महला ने बताया कि 6 दिसंबर को साइकिल रैली निकाली थी। कार्यक्रम के तहत आम जनता को सैनिकों के देश के लिए दिए बलिदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इस अवसर पर 7 वीरांगनाओं का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया है।
कार्यक्रम में कर्नल जगदेव, पूर्व सैनिक, विरागनाएं सहित सैनिक कल्याण स्टाफ मौजूद रहा।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.png)
Comments
Post a Comment