- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम
सीकर 16 जनवरी। चिकित्सा विभाग के राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जा रहे विद्यालय जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयो में कार्यक्रम आयोजन किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन मे अभियान के तहत सोमवार को लक्ष्मणगढ ब्लॉक में विद्यालयों
में बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक महरिया ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत इन दिनों जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एनटीसीपी टीम के सलाहकार डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में रसीदपुरा,खुङी बङी,जसरासर,खातीपुरा के शिक्षण संस्थानों मे बच्चों को तम्बाकू उत्पाद से होने वाले हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही इन स्कूलों के विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। पेम्पलेट, निबंध प्रतियोगिता के द्वारा तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित भी किया गया।
उन्होनें बताया कि समाज में जागरूकता लाने के लिए शिक्षक व विद्यार्थी महत्वपूर्ण कड़ी है। नशा छोड़ने व छुड़ाने के लिए विद्यार्थियों व युवाओं को आगे आना होगा तभी हम इस कुरीति को दूर कर पाएंगे। टीम मे शिवसिंह शेखावत साथ रहे। विद्यालय मे प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को बैग व प्रमाण पत्र तथा विद्यालय में मौजूद अन्य सभी विद्यार्थियों को पेन, पेंसिल सोपनर एवं इरेज़र पारितोषिक के रूप में दिया गया।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment