ख़बर गवाह
"कृषक उपहार योजना" के तहत ई-उपहार कूपनों की लॉटरी निकाली
सीकर 20 फरवरी। क्षेत्रीय उप निदेशक कृषि विपणन विभाग दयानन्द सिंह ने बताया कि शासन उप सचिव कृषि (ग्रुप-2) विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी आज्ञा की पालना में राज्य में राजस्थान कृषि उपज विपणन अधिनियम 1961 धारा 34 ए के अन्तर्गत ई-नाम के माध्यम से कृषि उपज को विक्रय तथा ई-भुगतान के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू की गई "कृषक उपहार योजना" के अन्तर्गत एक जुलाई 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक ई-नाम पोर्टल पर खण्ड स्तर पर 1.27.201 कूपन जारी किए गए ई-उपहार कूपनों की लॉटरी मण्डी समिति स्तर पर गठित समिति के समक्ष 20 फरवरी 2023 को डिजिटल माध्यम से कार्यालय, कृषि उपज मंडी समिति, सीकर में स्थित सभागार में प्रशासक, (मंडी खण्ड मुख्यालय) अति. जिला कलक्टर सीकर राकेश कुमार प्रथम, क्षेत्रीय उप निदेशक दयानन्द सिंह, जिला सूचना अधिकारी अनिल शर्मा, सचिव कृषि उपज मंडी समिति देवेन्द्र सिंह बारहठ, मण्डी सचिवो, व्यापार संघ प्रतिनिधियों, किसान संघ प्रतिनिधियों एवं उपस्थित कृषकों व सर्वसाधारण के समक्ष लॉटरी निकाली गयी। उन्होंने बताया कि कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार विजेता नागौर के किसान चुनाराम रूपये 50 हजार द्वितीय पुरस्कार विजेता नागौर के किसान श्रवण राम रूपये 30 हजार व तृतीय पुरस्कार विजेता श्रीमाधोपुर के किसान राजू रूपये 20 हजार रूपये है।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment