ख़बर गवाह
सचिव ने किया जिला कारागृह एवं बाल गृह निरीक्षण
सीकर 21 फ़रवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के सचिव धर्मराज मीणा द्वारा जिला कारागृह सीकर एवं कस्तूरबा सेवा संस्थान, बालगृह सीकर का निरीक्षण किया गया।
जिला कारागृह सीकर के निरीक्षण के दौरान सचिव मीणा द्वारा कारागृह में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कुल 254 बंदी उपस्थित मिले। बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता से अवगत कराते हुए उनको होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सचिव मीणा ने कारागृह के रसोई घर, बंदियों के बैरकों की साफ-सफाई भोजन की गुणवत्ता आदि का निरीक्षण किया गया तथा कारागृह में बंदियो से सबंधित समस्याओं के संबंध में कारागृह स्टॉफ को निर्देशित किया गया।
कस्तूरबा सेवा संस्थान बालगृह में दौरान निरीक्षण में कुल 52 बालक उपस्थित मिले। सचिव द्वारा बालकों को मिलने वाली समुचित सुविधाओं का जायजा लिया गया एवं कमी- पूर्तियों के संबंध में अधीक्षक, बालगृह को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गए।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment