ख़बर गवाह
शेखावाटी विश्वविद्यालय में स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को दी सीपीआर ट्रेनिंग
सीकर 15 फरवरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय कटराथल के सभागार में बुधवार को कुलपति डॉ. प्रोफेसर भागीरथ सिंह बिजारणियां के नेतृत्व में हार्टअटैक एवं दुर्घटना की स्थिति में बहुउपयोगी प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर ट्रेनिंग स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को दी गई। इस दौरान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश कुमार लाटा ने सोसायटी के कार्यों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सीपीआर ट्रेनिंग के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में एसके हॉस्पिटल प्राचार्य डॉ. प्रियंका मिश्रा, डॉ एन.डी मिश्रा ने सीपीआर पद्धति, सावधानियों की जानकारी दी। मंचासीन सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एफ.ए. अर्जुन लाल गुर्जर, प्रोफेसर संजीव, कांति प्रसाद पंसारी, सदस्य विनोद नायक, डॉ. मतलुम चौधरी, सोसायटी के सचिव सुनील अग्रवाल ने आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन ने किया।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment