ख़बर गवाह
राजीव गांधी युवा मित्र इन्टर्नशिप कार्यक्रम व युवा वॉलेन्टियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
सीकर 24 फरवरी। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा राजीव गांधी युवा मित्र इन्टर्नशिप कार्यक्रम व युवा वॉलेन्टियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत समिति पिपराली के सभागार में आयोजित किया गया। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी पंचायत समिति पिपराली अंजली सैनी ने समस्त युवा वॉलिन्टियर्स को राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओ का लाभ मिल सके। प्रशिक्षण का शुभारम्भ ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पिपराली भंवरलाल गुर्जर द्वारा अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किया। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी फतेहपुर से रमेश शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना, राजश्री योजना, बाल गोपाल योजना, जनआधार योजना आदि के बारे में सविस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय कार्यालय से सरजीत सिंह मावलिया सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं चिरंजीलाल सांखला सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने वॉलिन्टियर्स को पीपीटी के माध्यम से कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय स्टाफ मनोज कुमारी सांख्यिकी निरीक्षक व मूमल कुमारी वरिष्ठ सहायक, अभिषेक भास्कर, शिव कुमार सैनी व यतीश कालावत सहित राजीव गांधी युवा मित्र वॉलेन्टियर्स उपस्थित रहे।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment