- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
जन औषधि सस्ती भी अच्छी भी की थीम पर मनाया जाएगा जन औषधि सप्ताह
सीकर 02 मार्च। जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औधषि परियोजना के बारे में जागरूकता लाने के लिए जन औषधि सप्ताह मनाया जाएगा। जिले में 7 मार्च तक जेनरिक दवाओं को बढ़ावा देने का संदेश आमजन को दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि 7 मार्च तक जन औषधि सस्ती भी अच्छी भी की थीम पर चिकित्सा संस्थानों में जेनरिक दवाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिसके तहत हेल्थ कैम्प भी लगाने के निर्देश दिए है। इस दौरान जेनरिक दवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए सस्ती दवा मुहैया कराने के लिए साल 2015 में ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ की शुरुआत की थी।
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत, जनता को सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोले गए हैं। जन औषधि दवाओं की कीमतें आम तौर पर ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 फीसदी कम होतीं हैं।
उन्होंने ने बताया कि जिलेभर के चिकित्सा संस्थान प्रभारियों को निर्देश दिए है कि 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाए। इससे पूर्व सात दिन तक जेनरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए अस्पतालों में आने वाले मरीजों और परिजनों को इसके महत्व के बारे में समझाया जाए।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment