- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
मारू स्कूल के गेट से खटीकान प्याऊ तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
सीकर 13 अप्रैल। सीकर नगर विकास न्यास की ओर से शहर के फतेहपुर रोड स्थित मारू स्कूल के गेट से खटीकान प्याऊ तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, नगर परिषद सभापति जीवण खां, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अतिथियों द्वारा मारू स्कूल के सामने किया गया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए शहर विधायक राजेंद्र पारीक व नगर परिषद सभापति ने राज्य सरकार व नगर परिषद की ओर से जिला मुख्यालय पर करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। नगर परिषद सभापति ने बताया कि नगर विकास न्यास की ओर से फतेहपुर रोड पर मारू स्कूल गेट से खटीकान प्याऊ तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी अनुमानित लागत 375.00 लाख है। वही फतेहपुर रोड पर करीब 60 लाख की लागत से डिवाइडर का निर्माण भी किया जाएगा। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में नगर परिषद के पार्षद व इलाके के लोग मौजूद रहे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment