- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
जिला स्तरीय कृषि बजट आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज
सीकर 11 अप्रैल। संयुक्त निदेशक कृषि जिला परिषद सीकर राम निवास पालीवाल ने बताया कि मुख्यंमंत्री द्वारा 'समृद्ध किसान- खुशहाल राजस्थान की सोच के साथ वर्ष 2023-24 का कृषि बजट पेश किया गया है। जिसमें कृषि, उद्यान, कृषि विपणन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज जल संसाधन, ऊर्जा, सहकारिता, पशुपालन विभाग एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभागों की गतिविधियों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जन तक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला स्तरीय कृषि आमुखीकरण कार्यशाला 12 अप्रैल 2023 को प्रातः 10:30 बजे से जिला परिषद सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में यशपाल महावत अतिरिक्त निदेशक कृषि(आदान) कृषि आयुक्तालय जयपुर, डॉ. हुशियार सिंह अतिरिक्त निदेशक कृषि सीकर खंड सीकर कृषि, उधानिकी, पशुपालन विभाग, कृषि विपरण विभाग, सिंचाई विभाग, सहकारिता विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रगतिशील किसान भाग लेंगे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment