Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
झुन्झुनूं। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा किए गए वीभत्स नरसंहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। विधार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभयप्रताप सिंह ने बताया कि गत दिवस कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा कायराना हमला कर घूमने गए हुए अपनों को मौत के घाट उतार दिया । इस आतंकवादी घटना के विरोध में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने शहीद पार्क में शहीद स्मारक पर केंडल जलाकर एवं केंडल मार्च निकाल कर मारे गए अपनों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
एबीवीपी नगर अध्यक्ष भरत शर्मा ने बताया कि इस घटना के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सहित पूरे देशवासियों में आक्रोश है। विधार्थी परिषद और शहर के नागरिकों ने घटना के विरोध में आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज करवाया और सरकार से इस घटना का मुंहतोड़ जवाब देने का आग्रह करते हुए आतंकवाद खत्म करने का आग्रह किया । केंडल मार्च में प्रमेन्द्र कुल्हार, सत्यनारायण शर्मा, रमेश पुनिया, अजय बिंदल, रतिराम धीवा, मनोज झाझड़िया, राजकुमार, मुकेश मुंड, सुनील रुलानिया सहित विधार्थी परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment