हवा में उड़ने वाली टेस्ला रोडस्टर की दुनिया भर में चर्चा, स्पेसएक्स का बड़ा दावा



एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ्लाइंग कार रोडस्टर का प्रदर्शन कर दुनिया को चौंका दिया है। स्पेसएक्स की तकनीक से लैस यह कार न केवल जमीन पर दौड़ेगी बल्कि हवा में कलाबाजियां भी दिखाएगी। जानिए इसकी रफ्तार और कीमत से जुड़ी हर जानकारी। (Elon Musk’s company, Tesla, has stunned the world by unveiling its highly anticipated flying car, the Roadster. Equipped with technology from SpaceX, this vehicle will not only travel on the ground but also perform aerial maneuvers. Find out all the details regarding its speed and price.)

   ************* 


     एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने अपनी पहली फ्लाइंग कार यानी उड़ने वाली कार 'रोडस्टर' के टेस्ट वर्जन को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। टेक्सास के मैकग्रेगर में स्पेसएक्स की रॉकेट टेस्ट फैसिलिटी में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान मस्क ने खुद इस कार की क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान रोडस्टर ने न केवल जमीन से ऊंचाई तक उड़ान भरी, बल्कि हवा में कलाबाजियां दिखाते हुए सुरक्षित लैंडिंग भी की।


हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब

    लाइव स्ट्रीम के दौरान दिखाया गया कि बिना ड्राइवर वाली यह रोडस्टर कार एक बड़े रैंप पर चढ़ी और फिर हवा में छलांग लगा दी। कार ने हवा में 180 डिग्री तक फ्लिप किया और थ्रस्टर्स की मदद से वापस जमीन पर सुरक्षित उतर गई। सुरक्षा कारणों से इस प्रदर्शन के दौरान कार के भीतर किसी इंसान को नहीं बिठाया गया था। यह कार पूरी तरह से तकनीक और सेंसर के जरिए नियंत्रित की जा रही थी।

         Video Curtesy: Tesla X

रफ्तार और प्रदर्शन में सबसे आगे

टेस्ला रोडस्टर की रफ्तार किसी भी रेसिंग कार को मात दे सकती है। कंपनी का दावा है कि यह कार प्रदर्शन के दौरान 0.81 सेकंड में 0 से 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सफल रही। इसकी अधिकतम रफ्तार 370 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक बताई गई है। कार में 1,341 हॉर्सपावर की ताकत है और एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 483 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।


स्पेसएक्स की रॉकेट तकनीक का इस्तेमाल

    इस कार को उड़ाने के लिए टेस्ला ने एलन मस्क की ही दूसरी कंपनी स्पेसएक्स की रॉकेट तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसमें पारंपरिक ईंधन के बजाय कोल्ड गैस थ्रस्टर सिस्टम लगा है। कार में 600 लीटर के टैंक लगे हैं जिनमें भारी दबाव के साथ नाइट्रोजन गैस भरी जाती है। गाड़ी के चारों तरफ 10 नोजल दिए गए हैं, जो कार को हवा में उठाने, दिशा बदलने और सुरक्षित लैंडिंग में मदद करते हैं।


लॉन्चिंग और बुकिंग की जानकारी

    टेस्ला का लक्ष्य है कि इस कार का उत्पादन 2028 से शुरू कर दिया जाए। कंपनी ने इसके तीन वैरिएंट्स- परफॉर्मेंस, थ्रस्ट और रॉकेट वर्जन की जानकारी दी है। रॉकेट वर्जन केवल चुनिंदा लोगों के लिए ही उपलब्ध होगा। भारत और चीन जैसे देशों में इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग के लिए वर्जन के हिसाब से 47.5 लाख रुपये से लेकर 2.40 करोड़ रुपये तक की राशि जमा करनी होगी। हालांकि, इसकी कुल कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।


कानूनी अड़चनें और अन्य चुनौतियां

    भले ही कार का प्रदर्शन शानदार रहा हो, लेकिन एलन मस्क ने खुद स्वीकार किया है कि इस तकनीक को आम सड़कों पर चलाने की कानूनी मंजूरी मिलना एक चुनौती होगी। अभी यह तय नहीं है कि कोल्ड गैस थ्रस्टर्स का इस्तेमाल सार्वजनिक जगहों पर वैध होगा या नहीं। इसके अलावा, कार के अंदरूनी हिस्से यानी केबिन के डिजाइन को भी अभी गोपनीय रखा गया है और प्रदर्शन के दौरान शीशों को पूरी तरह ब्लैक रखा गया था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर आधारित है। खबर गवाह इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पाठकों से अपील है कि किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि अवश्य करें। 


Tags : #khabar_gawah    #Flying_car    #Tesla     #Ekon_musk     #New_car     #SpaceX

हाल ही में प्रकाशित स्टोरी-

 -------------------------------------------------------------------------------------------------

(आप हमें Facebook, X, Instagram, YouTube और Whatsapp पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)


Any Error? Report us

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate  


Comments