ख़बर गवाह
सक्षम अभियान के तहत ई-कक्षा उडान से जुडेंगे विद्यार्थी
सीकर 2 अगस्त। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीकर कन्या शक्ति अभ्युदय मिशन ‘‘सक्षम‘‘ एवं बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना के तहत किशोरावस्था में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता पर मंगलवार को आमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने जिले के नवाचार चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो, जागरूक रहाें, सक्षम बनों के लिए वातावरण तैयार करने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी विभागों को निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि उडान तारा एवं ई-कक्षा के माध्यम से अधिकाधिक विद्यालयों में किशोर स्वास्थ्य, गुड टच, बैड टच, माहवारी स्वच्छता , विधिक जागरूकता आदि कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने किशोर स्वास्थ्य पर संदर्भ पुस्तिका का किया विमोचन
इस अवसर पर महिला अधिकारिता सहायक निदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने सक्षम अभियान के बारे में विस्तार से बताया। निलम दुबे प्रोग्राम मैनेजर आईपी ई-ग्लोबल ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसी क्रम में स्कूलों में छात्रों को किशोर प्रजनन व स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसे विषयों पर जानकारी देने के लिए आईपी ई-ग्लोबल के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम अगस्त माह में आयोजित करवाया जायेगा। प्रथम चरण में शिक्षा विभाग के 74 एवं महिला अधिकारिता विभाग के 20 कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षित कार्यक्रम राज्य स्तरीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान मेें किया जावेगा। द्वितीय चरण में प्रत्येक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिनकी कुल संख्या 1600 होगी। ये सभी प्रशिक्षक प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एवं पंचायत स्तर पर सामुदायिक संवेदना कार्यक्रमों का आयोजन करेगें। विद्यालयों में वृहद्ध स्तर पर ई-कक्षा उडान कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगें।
इस दौरान रतन कुमार अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सुरेश कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, रामचन्द्र पिलानियां जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, मोहम्मद आमीन डाईट प्राचार्य एवं सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र की टीम उपस्थित रहें।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment