जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता

ख़बर गवाह 

समिति का गठन

सीकर, 21 सितम्बर। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022 की अनुपालना मे जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 29 सितम्बर 2022 से एक अक्टूबर तक जिला खेल स्टेडियम परिसर, सीकर मे आयोजित की जाएगी।  प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की विभागीय समिति का गठन  किया है।

    आदेशानुसार डॉ. अमित कुमार यादव जिला कलेक्टर सीकर, कुंवर राष्ट्रदीप पुलिस अधीक्षक सीकर, सुरेश कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर, अशोक कुमार जिला खेल अधिकारी सीकर, हरलाल सिंह खाखल सहायक लेखाधिकारी प्रथम, रामचन्द्र पिलानियां जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सीकर, पूरणमल जिला जन संपर्क अधिकारी सीकर, डॉ. निर्मल सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीकर, सीमा चौधरी, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी सीकर समिति में शामिल है।

Any Error? Report to Us

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate  


Post a Comment

0 Comments