सद्भावना सम्मान के लिए 5 सितम्बर तक आवेदन मांगे

   ख़बर गवाह 

सीकर 31 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि  2 अक्टूबर 2022 को गांधी सद्भावना सम्मान 2022 दिये जाने के लिए कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा 5 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एवं अन्य विवरण नोडल एजेन्सी कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की वेबसाईट artandculture.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक द्वारा आवेदन पत्र पूर्ण भरकर दो प्रतियों में मय वांछित दस्तावेज के शांति एवं अंहिसा प्रकोष्ठ कक्ष संख्या 29, जिला  कलेक्ट्रेट, सीकर में 5 सितम्बर 2022 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।




Any Error? Report to Us

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate  

Post a Comment

0 Comments