- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर, 30 अक्टूबर। सीकर के हिन्दी विद्या भवन विद्यालय में पढ़े अप्रवासी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुमेधानंद सरस्वती सरस्वती सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि सीकर के ऐतिहासिक विद्यालय हिंदी विद्या भवन प्रांगण में एक बहुत महत्वकांक्षी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सन 1968 से 78 तक के छात्रों - छात्राओं ने मिलकर इस संस्था की स्थापना 1936 में हुई, उस समय से लेकर अब तक के जो पुराने गुरुजन है वेे उपस्थित हैं।
उन्हांेने कहा कि उनका सम्मान करने का कार्यक्रम किया गया है तथा सीकर में इससे अच्छा कार्यक्रम हो नहीं सकता जो अपने बड़ों-बुजुर्गों का गुरुजनों का आदर, सम्मान-सत्कार करना है।उन्होंने कहा कि यह परंपरा और संस्थाओं को प्रेरणा देगी और गांवों सहित पूरे देश में संदेश जाएगा कि सीकर के पुराने छात्रों ने अपने गुरुजनों का सम्मान सत्कार किया है। मैं उन सब गुरुजनों को प्रणाम करता हूं जो आज हमारे बीच नहीं है जिनकी बदौलत यह संस्था खड़ी हुई है और आज हमारे बीच में है उनको मेरा सादर नमस्कार और उन सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने ऐसे बहुत ही अच्छे कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुरारी लाल जोशी, शंकर लाल शर्मा, सांवरमल वर्मा, जगदीश नरूका, नंदलाल मित्तल रामेश्वर शर्मा, रामनिरंजन माथुर, प्रह्लाद सैनी , किरण तिवाड़ी, विजय भार्गव का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बाल किशन सैनी, कृष्ण गोपाल जोगानी,विष्णु पालपानी, डॉक्टर विक्रम, विनोद भंडारी ,सुबोध पारीक ,पदम जैन उपस्थित थे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment