ख़बर गवाह
पर्यावरण संरक्षण संदेश के लिए राजस्थान से माउण्ट ऐवरेस्ट साइकिल यात्रा कर सीकर पहुंचा युवक
सीकर 26 नवम्बर। पर्यावरण संरक्षण के लिए राजस्थान से माउण्ट ऐवरेस्ट साईकिल पर पहुंचे युवक पप्पु चौधरी ने बताया कि एक सितम्बर को नागौर से साईकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखकर रवाना किया गया जो नागौर से जोधपुर, पाली, सिरोही, जालोर, बाडमेंर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ, चुरू व झुंझुंनू होते हुए आज सीकर में पहुंची। यहां पर जिला कलेक्टर से मुलाकात हुई ।
ये साईकिल यात्रा सम्पूर्ण राजस्थान के बाद ऐवरेस्ट टॉप पर समापन होगी। इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करवाना तथा जल संरक्षण के साधन को विकसित करने जैसी मुहिम व जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है
।
आज यथार्थ वेल्फेयर ट्रस्ट के सभी सदस्यों द्वारा, समस्त ग्रामवासियों द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया, समस्त ग्राम वासियो के साथ मिलकर पौधा लगाया गया। साथ ही टीम यथार्थ द्वारा तैयार किये जा रहे ऑक्सीजन पार्को का भी भ्रमण किया जहां 10000 से उपर पोधे लगे हुए है। टीम यथार्थ के सदस्य अजीत सिंह में संकल्प ले रखा है कि 51000 पौधे लगाने तक नंगे पांव ही रहेंगें और अभी तक 43000 पौधे लगा गये है।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment