- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
जन जागरूकता अभियान आयोजित
सीकर 3 नवम्बर। गुरूवार को अटल भू जल योजना के अन्तर्गत भू जल विभाग सीकर द्वारा भ्रष्टाचार जन जागरूकता अभियान सप्ताह के तहत ग्राम नृसिहपुरी तथा डेहरा जोहडी ग्राम पंचायत ब्लॉक नीमकाथाना सीकर में अटल भू जल योजना की बैठक की गई । बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच प्रतिनिधी व किसान उपस्थित रहें। कार्यक्रम में अटल भू जल योजना भू जल विभाग से डीपीएमयू आईईसी व एग्री विषेशज्ञ उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अटल भू जल योजना के बारे में विसतार से बताया गया व साथ ही जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई और कृषि विभाग से अनुदान से मिलने वाले ड्रीप पाईपलाईन फव्वारा आदि के बारे में बताया गया । पैदावार बढाने के लिए उन्नत तकनीको को बढावा दिया जाए, जिससे अच्छी पैदावार हो और भविष्य के लिए जल की बचत हो। साथ ही भष्ट्राचार को रोेकने के बारे में भी विस्तार से बताया गया। भ्रष्ट्राचार मुक्त विकसित भारत के तहत उपस्थित सभी लोगोें को बताया गया कि किसी भी कार्मिक को किसी भी कार्य के लिए रिश्वत नही देवें तथा कोई कार्मिक रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरों को दी जायें। इस दौरान भ्रष्ट्राचार की शपथ दिलवाई गई ।Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment