ख़बर गवाह
मेडिकल छात्रों के हितार्थ किया देहदान
सीकर 5 दिसम्बर। श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज सीकर के मेडिकल छात्रों के हितार्थ वीर बहादुर सिंह, सांवलोदा लाडखानी, सीकर द्वारा देहदान किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र जतिन सिंह ने कहा कि देहदान बहुत ही पुण्य का काम है, मैं देहदान का समर्थन करता हूँ क्योंकि देहदान करने से हमारे प्यारे भाई और बहन उस शरीर पर अपनी स्टडी कर सकते हैं और बहुत बड़े डॉक्टर बन सके, इस प्रकार से हमारा देश चिकित्सा क्षेत्र में दूसरे देशों से आगे निकल सकेगा। यदि हम शरीर का अंतिम संस्कार करते हैं तो उसमें लकड़ी की जरूरत पड़ती है तथा लकड़ी पेड़ से आती है और जो जीव पहले ही जा चुका है उसके लिए हम किसी दूसरे जीव अथवा पेड़ों की बलि क्यों लगायें बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में पढ़ाई के लिए हमारे शरीर का उपयोग किया जा सकेगा और वे अधिकाधिक लोगो को देहदान के लिए प्रेरित करेगें।
डॉ0 के.के. वर्मा प्रधानाचार्य एवं नियत्रंक, श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संलग्न चिकत्सालय, सीकर एवं डॉ0 सरयू सेन विभागाध्यक्ष एनाटॉमी विभाग एवं डॉ0 विश्वदीपक, कनिष्ठ विशेषज्ञ, एनाटॉमी, श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीकर द्वारा देहदान के लिए समाज में जागरूकता आने व बढ़—चढ़कर लोगों के आने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं वीर बहादुर सिंह की प्रशंसा करते हुए आगे भी समाज के लोगों को आगे आने के लिए आव्हान किया गया।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment