ख़बर गवाह
एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 7 दिसम्बर को
सीकर 1 दिसम्बर। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं फसल बीमा पोर्टल संचालन प्रक्रिया सहित योजना की पूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए जिले के लिए अधिकृत फसल बीमा कम्पनी एचडीएफसी एर्गो जनरल इन्शयोरेंस कम्पनी द्वारा जिला स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 7 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में सभी बैंकों के जिला समन्वयक, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, जिला प्रबंधक सीएससी, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगें।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment