राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2022-23

 ख़बर गवाह 

जिले में 36477 खिलाड़ियों ने करवाया ऑनलाईन पंजीयन

सीकर 23 जनवरी। जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2022-23 खेलों के लिए 21 जनवरी तक जिले में 36477 खिलाडियों ने ऑनलाईन पंजीयन करवाया है, जिसमें 22568 पुरूष व 13908 महिलायें है।
जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नगर पालिका रामगढ़ में 1190 पुरुष व 971 महिलाएं कुल 2166, फतेहपुर में 2828 पुरुष व 2204 महिलाएं कुल 5032, सीकर में 6303 पुरुष व 3763 महिलाएं कुल 10066, श्रीमाधोपुर में 1269 पुरुष व 634 महिलाएं कुल 1903, लक्ष्मणगढ़ में 2791 पुरुष व 1495 महिलाएं कुल 4286, नीमकाथाना में 1122 पुरुष व 556 महिलाएं कुल 1678, खंडेला में 1208 पुरुष व 668 महिलाएं कुल 1876, रींगस में 1563 पुरुष व 998 महिलाएं कुल 2561, खाटूश्यामजी में 820 पुरुष व 347 महिलाएं कुल 1167, लोसल में 1574 पुरुष व 960 महिलाएं कुल 2535, दांता में 1149 पुरुष व 896 महिलाएं कुल 2045, अजीतगढ़ नगर पालिका में 802 पुरुष व 454 महिला कुल 1256 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीयन करवाया है।



Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright 
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments