ख़बर गवाह
प्रो. रामेश्वर प्रसाद चौधरी एवं पत्नी बनारसी देवी ने लिया देहेदान का संकल्प
सीकर 26 दिसम्बर। श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संलग्न चिकित्सालय के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. के.के वर्मा ने बताया कि जीवित रहते ऎसा कर जायें कि मरने के बाद भी किसी के काम आये, इसी अवधारणा के साथ प्रो. रामेेश्वर प्रसाद चौधरी पुत्र रेखाराम पूर्व प्राचार्य श्री कल्याण कॉलेज सीकर एवं उनकी धर्मपत्नी बनारसी देवी निवासी गोकुलपुरा जिला सीकर ने अपनी देह श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज सीकर को दान करने के लिए आवेदन किया गया।
इस अवसर पर प्रो. चौधरी ने बताया कि जीवित रहते हुए हमने अपनी क्षमतानुसार किसी न किसी रूप में समाज व देश की सेवा की है एवं मेरी धर्मपत्नी की इच्छा है कि मरणोपरान्त भी यह शरीर किसी के काम आये इसलिए उनकी इसी सोच एवं प्रेरणा से हमने यह निर्णय लिया कि हमारी देह मेडिकल कॉलेज को दान की जाये ताकि मेडिकल के विद्यार्थी शरीर संरचना पर अध्ययन एवं शोध कर सकें तथा इससे अन्य लोगों को भी ऎसा करने की प्रेरणा मिले।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियन्त्रक डॉ. के.के वर्मा एवं डॉ. सरयू सैन विभागाध्यक्ष एनाटॉमी आदि उपस्थित रहे।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment