- Get link
- X
- Other Apps
जल जीवन मिशन के तहत प्राप्त सहयोग राशि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के खाते में ही जमा करावें - जिला कलेक्टर
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
जल जीवन मिशन में निर्धारित लक्ष्य पूरे नही करने वाले तथा काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किये जाए
जल जीवन मिशन के सफल कियान्वयन के लिए गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित
सीकर 16 जनवरी। जल जीवन मिशन के सफल कियान्वयन के लिए गठित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक डॉ. अमित यादव जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल संबंध के स्वीकृत एवं प्रस्तावित प्रस्ताव की वस्तु स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई तथा स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत भवन तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल पाईप लाईन से टेप कनेक्शन करने के लिए समयबद्ध कार्य योजना बनाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि कार्यों की पूर्णता में समयावधि का विशेष ध्यान रखा जायें।
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने विभाग के अधीक्षण अभियंता चुन्नीलाल भास्कर को निर्देशित किया कि विभागीय स्तर पर अधिशाषी अभियन्ताओं, सहायक अभियन्ताओं एवं कनिष्ठ अभियन्ताओं से मिशन मोड पर टारगेट देकर काम करावें तथा नियमित रूप से पाक्षिक समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्यों की मॉनेटिरिंग करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं करने वाले अधिकारियों को नोटिस दिया जाए क्योंकि जिन अधिकारियों को अपने काम में लापरवाही करने पर चार्जशीट दी जाती है उनके काम में तुरंत प्रगति देखने को मिलती है।
बैठक में जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत प्राप्त होने वाली सहयोग राशि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के खाते में जमा करवाने के निर्देश दिये तथा शेष रहे ग्रामों में शीघ्र बैंक खाते खुलवाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय पर लक्ष्य अर्जित करें अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कर्यावाही अमल में लाई जाएगी।
बैठक में अटल भू-जल योजना की भी समीक्षा की गई, जिसमें भू-जल वैज्ञानिक दिनेश शर्मा ने अटल भू-जल योजना की प्रगति से अवगत कराया। जिस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुरेश कुमार ,अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, अधीक्षण अभियन्ता पीएचईडी चुन्नी लाल, अधिशाषी अभियन्ता कैलाश चन्द माली, डीपीएम प्रकाश गहलोत, भू-जल वैज्ञानिक दिनेश कुमार शर्मा, सहायक जन संपर्क अधिकारी राकेश कुमार ढाका, आई.ई.सी. सलाहकार पीएचईडी दीपेन्द्र सिंह शेखावत, उपनिदेशक उद्यान हरदेव सिंह बाजिया, अतिरिक्त वन संरक्षक श्रवण लाल, प्रभारी जल जीवन मिशन मोहसिन खान, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास सुमन पारीक, अधिशाषी अभियन्ता प्रोजेक्ट रामकुमार चाहिल, सहायक अभियंता सागरमल ओला उपस्थित रहे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment