राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2022-23

ख़बर गवाह 

 राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2022-23 के  आयोजन के लिए जिला स्तर पर आयोजन समिति का गठन

सीकर 2 जनवरी। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की अनुपालना में नगर पालिका, नगर परिषद स्तर पर खेल प्रतिभाओ की खोज कर आगे लाने के लिए राज्य की खेलों की तर्ज पर वार्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तरीय पर 26 जनवरी 2023 से  राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2022-23 के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर आयोजन समिति का गठन किया है।
आदेशानुसार समिति के अतिरिक्त जिला कलेक्टर संयोजक होंगे तथा  आयुक्त, नगर परिषद सीकर,  अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक,  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खेल अधिकारी को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।



Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright 
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments