10 दिवसीय प्रशिक्षण एक मार्च से शुरू

 ख़बर गवाह 

नव चयनित स्वयंसेवकों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण एक मार्च से शुरू

स्वयंसेवक अपना पुलिस वेरीफिकेशन और स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र 5 मार्च तक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा न. 35 में जमा करवाएं
सीकर 28 फरवरी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि नागरिक सुरक्षा सीकर में 14 व 15 फरवरी 2023 हुए शारीरीक परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन के पश्चात् जिला कलक्टर द्वारा गठित चयन समिति के द्वारा जिले में 242 स्वयंसेवकों का मनोनयन किया गया था। उन्होंने बताया कि अब निदेशालय नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निर्देशानुसार मनोनित स्वयंसेवकों को 10 दिवस का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिनमें से 120 स्वयंसेवको को 1 मार्च 2023 से 12 मार्च 2023 तक तथा शेष 122 स्वयंसेवको को दिनांक 15 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 तक 10 दिवस का दो बैच में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि नव चयनित स्वयंसेवक अपना पुलिस वेरीफिकेशन और स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र 5 मार्च 2023 तक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा न. 35 में अनिवार्य रूप से जमा करवाएं।




Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright 
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments