ख़बर गवाह
''मैं भारत हूं हम भारत के मतदाता है'' गीत का जिला व उपखण्ड़ स्तर पर व्यापक प्रचार—प्रसार करें — एडीएम राकेश कुमार
सीकर 03 फरवरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर जिला कलक्टर) सीकर ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नोडल अधिकारी स्वीप, उप निदेशक सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग, मुख्य प्रबंन्धक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सीकर, श्रीमाधोपुर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक सीकर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकर, प्रबन्धक सिनेमा हॉल सीकर को निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस" 25 जनवरी, 2023 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा "मैं भारत हूँ हम भारत के मतदाता हैं" गीत लांच किया गया, जिसका बूथ स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए विभिन्न गतिविधियों आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर "Main Bharat Hoon " गीत का हिन्दी वर्जन चलाया जाये तथा बूथ लेवल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस गीत का लिंक अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत अधिक से अधिक वाट्स एप ग्रुपों में शेयर कर जागरूक किया जाये। "Main Bharat Hoon " गीत सभी ईएलसी (स्कूल, कॉलेज) में भी प्रचारित किया जायें। गीत का लिंक Hindi Version:
https://youtu.be/-x6cXNUuEdk, For more version of the song click
https://ecisveep.nic.in/mai-bharat-hoon/index.html है। उन्होंने निर्देश दिए है कि आगामी दो माह तक साप्ताहिक संकलित रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को आवश्यक रूप से भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment