राजस्थान से नेशनल अवाॅर्ड कमेटी के समक्ष भेजा प्रस्ताव

ख़बर गवाह 

संत श्री नारायणदास यूथ मंड़ल अजीतगढ़ को राज्य स्तरीय अवाॅर्ड से किया सम्मानित

सीकर 27 फरवरी। नेहरू युवा केन्द्र सीकर व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंद्व संतश्री नारायणदास यूथ मंड़ल अजीतगढ़ के द्वारा युवा विकास एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में वर्ष 2021-22 किए गए कार्यों के आधार पर सोमवार को प्रताप विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में राज्य स्तरीय श्रेष्ठता अवाॅर्ड 75 हजार रूपए राशि व प्रशंसा पत्र मंडल अध्यक्ष अक्षय कुमावत, उपाध्यक्ष पूरणमल प्रजापत को देकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, चौमू विधायक रामलाल शर्मा, नेहरू युवा संगठन राज्य निदेशक महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने यूथ मंडल कार्यों, गतिविधियों आदि की सराहना करते हुए अजीतगढ़ ब्लाॅक का यूथ मंड़ल ने नेहरू युवा संगठन की गतिविधियों के साथ ही स्वयं के स्तर पर युवा विकास एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र के उल्लेखनीय कार्य किए हैं। युवाओं को राष्ट्र विकास में सकारात्मक सोच के साथ रचनात्मक कार्य करने का संदेश एक मुहिम के साथ संचालित किया हैं।
सीकर जिला युवा अधिकारी तरूण शर्मा ने बताया कि संतश्री नारायणदास यूथ मंड़ल ने सीकर जिलेभर में अच्छे कार्य करने पर जिला स्तरीय अवार्ड 25 हजार रूपए व प्रशंसा पत्र के लिए चयनित हुए थे। उसके बाद मंडल का नाम राज्य स्तरीय अवाॅर्ड के लिए प्रस्तावित किया गया। सीकर जिले का 1972 के बाद से पहला यूथ मंड़ल हैं, जो राज्य स्तरीय श्रेष्ठता पुरस्कार से सम्मानित हुआ हैं। संगठन राज्य निदेशक सिसोदिया ने बताया कि यूथ मंडल का नाम नेशनल अवाॅर्ड के लिए चयन समिति दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया हैं। मंडल संरक्षक सी.के. मीणा ने बताया कि देश में वर्ष 1972 से स्थापित नेहरू युवा केन्द्र के 29 प्रदेशों के वर्तमान में 623 जिलों में नेहरू युवा संगठन के तहत 1.69 लाख युवा मंड़ल कार्य कर रहे हैं। राजस्थान में 9203 यूथ मंड़ल, सीकर जिले में 1076 व श्रीमाधोपुर उपखंड़ में 86 यूथ मंड़ल हैं। यूथ मंड़ल को राज्य स्तरीय श्रेष्ठ युवा मंड़ल पुरस्कार मिलने पर पद्मश्री से सम्मानित जगदीश प्रसाद पारीक, श्रीमाधोपुर विधायक दीपेन्द्रसिंह शेखावत, बालेन्दुसिंह शेखावत, नगरपालिका अध्यक्ष संतोष देवी अग्रवाल, क्षेत्रीय विकास परिषद अध्यक्ष राजेश शर्मा समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने खुशी व्यक्त की हैं। सीकर जिले से अब तक का पहला यूथ मंडल संतश्री नारायणदास यूथ मंड़ल हैं, जो राज्य स्तर पर श्रेष्ठ युवा मंड़ल के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित हुआ हैं।



Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright 
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments